डाबर इंडिया को जीएसटी अथॉरिटी ने 320.60 करोड़ का नोटिस भेजा है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे जीएसटी इंटेलिजेंस से टैक्स नोटिस मिला है। उसे ब्याज और पेनाल्टी के साथ टैक्स राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी हो सकता है। डाबर इंडिया इस नोटिस की समीक्षा कर रही है।