मुख्य समाचार

वार्षिक समारोह में कई उद्यमियों को मिला सम्मान

बिहार उद्योग संघ (बीआईए) के वार्षिक समारोह में कई उद्यमियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ष 2022-23 के लिए है। बाटा इंडिया लिमिटेड एवं मगध इंडस्ट्रीज को संयुक्त रूप से एस.पी.जैन मेमोरियल अवार्ड दिया गया।

बीपी गुप्ता मेमोरियल अवार्ड खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। यह सम्मान संयुक्त रूप से प्रमोद फूड प्रोडक्ट्स,गया और अनमोल फिड्स प्रा.लि. मुजफ्फरपुर को मिला। 

एस.आर. रूंगटा मेमोरियल अवार्ड राज्य के सूक्ष्म एवं लघु क्षेत्र में काम करने वाले औद्योगिक इकाईयों को दिया जाता है। इस वर्ष संयुक्त रूप से यह पुरस्कार उषा वेल्ड्स लिमिटेड एवं हाई स्प्रिट वेंचर्स लिमिटेड को प्रदान किया गया। डी.पी.साबू मेमोरियल अवार्ड एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह तथा बीआईए वेंचरपार्क से संबद्ध स्टार्टअप इकोसिस्टम में वेंचर कैपेलिस्ट हरि बालासुब्रमन्यम को संयुक्त रूप से दिया गया ।


 


संबंधित खबरें