मुख्य समाचार

छह नवंबर से बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र छह नवंबर से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय सत्र दस नवंबर तक है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान विधानमंडल परिसर एवं समीप के क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी। पटना सदर के एसडीओ एवं सचिवालय के डीएसपी विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। 

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में डीएम एवं एसएसपी ने कहा कि सचिवालय, विधानसभा एवं विधानपरिषद क्षेत्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति एवं वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो इसकी सारी जवाबदेही वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी।


 


संबंधित खबरें