मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने जन्मदिन पर काटा 34 पाउंड का केक

डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरजेडी कार्यालय में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने 34 पाउंड का केक काटा।  

तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी की शुभकामनाएं और बधाई को मैं स्वीकार करता हूं। बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद एवं स्नेह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। बिहार आगे बढ़ता रहे। इसके लिए अपना आशीर्वाद हमें देते रहें।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राज्यसभा सांसद मनोज झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बिनू यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, एज्या यादव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को बधाई दी। 


 


संबंधित खबरें