मुख्य समाचार

मेरे खिलाफ फैलाई गई खबर पूरी तरह असत्य : ललन सिंह 

सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ फैलाई गई खबर पूर्णतः भ्रामक, असत्य और मेरी छवि को धूमिल करने वाली है। सच्चाई यह है कि अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में व्यस्तता के कारण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का मैंने पद छोड़ा।

जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। ललन सिंह ने कहा कि एक प्रमुख समाचार पत्र एवं कुछ न्यूज चैनल में प्रमुखता से यह खबर बताई गई है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में मेरी अध्यक्ष पद से विदाई हो गई। 

खबर यह भी छपी है कि 20 दिसंबर को एक मंत्री के कार्यालय में दर्जन भर विधायकों की बैठक हुई, जिसमें मैं भी उपस्थित था। जदयू के टूट की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई है।

सच्चाई यह है कि मैं 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में था और 20 दिसंबर की शाम सभी सांसदों के साथ मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर एक बैठक हुई थी। 

ललन सिंह ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की खबर छापी गई है। नीतीश कुमार के साथ मेरे 37 साल के संबंधों पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है। 
 


संबंधित खबरें