सूचना एवं जन-संपर्क विभाग से प्रकाशित बिहार डायरी एवं कैलेंडर 2024 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया। कैलेंडर ‘बिहार ने दिखाई राह’ थीम पर केंद्रित है। इसमें उन योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें बिहार अग्रणी रहा है।

लोकार्पण के अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस. सिद्धार्थ, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार एवं निदेशक अमित कुमार मौजूद रहे।