मुख्य समाचार

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर व्यक्त की प्रसन्नता 

जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करेगा। 

पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।
 


संबंधित खबरें