गृह विभाग ने 79 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला किये गये अधिकारी एडीजी से एसडीपीओ रैंक के हैं। इनमें 15 पुलिस जिला के एसपी भी हैं।
एडीजी (ऑपरेशन) सुशील मानसिंह खोपड़े को एडीजी (मद्यनिषेध) एवं एडीजी (मद्यनिषेध) अमृत राज को एडीजी (ऑपरेशन) की जिम्मेवारी मिली है।
पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा को डीआईजी में प्रमोशन के बाद डीआईजी सह एसएसपी पटना के पद पर ही रखा गया है।
नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज को बगहा का एसपी, मनीष को बेगूसराय का एसपी, सहरसा के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को पूर्णिया का एसपी, मुंगेर के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को एसएसपी दरभंगा एवं बलराम चौधरी को शेखपुरा का एसपी बनाया गया है।
खगडिया के एसपी अमि़तेश कुमार को सीवान का एसपी, विद्या सागर को अरवल, सागर कुमार को खगड़िया, पूरण झा को नवगछिया, इमरान मसूद को मुंगेर, संदीप सिंह को मधेपुरा, अमित रंजन को अररिया, हिमांशु को सहरसा एवं अरविंद प्रताप सिंह को जहानाबाद जिले की कमान दी गई है ।