मुख्य समाचार

उषा किरण खान नहीं रहीं, सीएम ने व्यक्त की संवदेना

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ उषा किरण खान के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि वे प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका थीं। उन्होंने हिंदी एवं मैथिली साहित्य में कई उपन्यास और कथाओं की रचना की थी। 

डॉ उषा किरण खान को पद्मश्री एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से हिंदी एवं मैथिली साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


संबंधित खबरें