मुख्य समाचार

383 पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी

राज्य के पुलिस थानों और यूनिट्स के लिए 383 नये वाहनों को एक अणे मार्ग से रवाना किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई। 

इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही विधि- व्यवस्था के नियंत्रण में सहूलियत होगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, सचिव प्रणव कुमार एवं विशेष सचिव के सुहिता अनुपम मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें