मुख्य समाचार

डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ  

पांच दिवसीय डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। एक्सपो में उन्होंने औद्योगिक इकाई, विभिन्न विभाग एवं उनके उपक्रमों के स्टॉल का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली। 

एक्सपो में लगभग 250 यूनिट ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉल में बिहार के विकास एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। राज्य सरकार के सहयोग से बिहार उद्योग संघ (बीआईए) एवं क्रेडाई ने संयुक्त रूप से एक्सपो का आयोजन किया है।

राज्य के संसाधन, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए पांच दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो का आयोजन किया गया है। इस तरह के आयोजन से आनेवाले समय में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और औद्योगीकरण को गति मिलेगी। 


 


संबंधित खबरें