औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी पर लगनेवाले वैट की दर कम करने की मांग बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद ने कोयला एवं फर्नेश ऑयल से चल रही औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कराने का निर्देश दिया है।
चैंबर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 23 फरवरी, 2024 को नेचुरल गैस की कीमतों पर वैट की वर्तमान दर 24.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया है।
गेल (इंडिया) ने भी बिहार सरकार के वाणिज्य-कर विभाग से अनुरोध किया है कि बिहार में नेचुरल गैस की कीमत पर वैट की दर अधिक है। इसे घटाकर 5 प्रतिशत करना चाहिए।
