मुख्य समाचार

मुख्य सचिव से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के नये मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित विषयों पर मुख्य सचिव से चर्चा की। साथ ही उम्मीद जतायी कि उनके मार्गदर्शन में औद्योगीकरण की गति तेज होगी।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, उपाध्यक्ष आशीष शंकर, कोषाध्यक्ष सुबोध जैन, महामंत्री पशुपति नाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन शामिल थे ।


 


संबंधित खबरें