मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

मुख्यमंत्री ने मोदी की धर्मपत्नी जेसिस जॉर्ज और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहेे।

तीन दिन पहले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का दिल्ली में निधन हो गया था। कैंसर से पीड़ित मोदी दिल्ली एम्स में 9 अप्रैल से भर्ती थे। 

 


संबंधित खबरें