राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केशव कुमार पाठक एक मई 2025 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। उन्हें भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2028 तक है।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव डॉ एन. सरवण कुमार भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें दिल्ली विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।