आर्थिक समीक्षा 2023-24 में कहा गया है कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल बाजार है। वर्तमान में भारत के फार्मास्युटिकल बाजार का मूल्य 50 अरब अमेरिकी डॉलर है। विश्व की 20 जेनरिक कंपनियों में आठ भारत आधारित है। भारत में 12,500 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि आर्थिक समीक्षा 2023-24 की मुख्य विशेषताओं में एक 9.5 प्रतिशत की मजबूत औद्योगिक वृद्धि थी। निर्माण क्षेत्र अग्रणी क्षेत्रों में से एक रहा। इसने पिछले दशक में 5.2 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल की।