मुख्य समाचार

Defence corridor : बिहार में शुरू हुई तैयारी, रक्षा मंत्रालय की टीम पहुंची पटना

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इससे राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। 

सम्राट चौधरी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से नेशनल डिफेंस एकेडमी के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ पटना आए थे। उनसे बिहार में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की योजना, संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से बिहार रक्षा उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर अवसर मिले। इसी उद्देश्य से उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। गयाजी जिले के डोभी क्षेत्र में एक विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित हो रहा है। यह आने वाले समय में राज्य के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इसके साथ राज्य में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना और भागलपुर सहित अन्य स्थानों पर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हो रहा है। 
 


संबंधित खबरें