मुख्य समाचार

बिहार के गन्ना उत्पादकों को बीज पर मिलेगा अनुदान 

बिहार में चीनी मिलों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। किसान गन्ने की अधिक खेती करें। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग किसानों को अनुदान दे रहा है। गन्ना उत्पादकों को अधिकतम पांच एकड़ तक की खेती के लिए बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।    

गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के.सेंथिल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 25 नई चीनी मिल की स्थापना का निर्णय लिया है। जिन क्षेत्रों में गन्ने की उपज नहीं है, उसे विकसित करना होगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। 

अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी गन्ना किसानों का 15 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन और किसानों की बकाया राशि का 15 दिनों में भुगतान कराने का निर्देश दिया। 

विभाागीय बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, यांत्रिकरण योजना, गुड़ प्रोत्साहन योजना, चीनी मिलों की समस्या और अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक भी मौजूद थे।

ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने बीज उत्पादन प्रोत्साहन कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया। इस काम में बेहतर करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।  
 


संबंधित खबरें