राज्य सरकार की स्टार्ट अप पॉलिसी का लाभ बिहार के युवा उद्यमियों को मिल रहा है। आज बिहार में स्टार्ट अप की संख्या पांच सौ से अधिक है। परंपरागत व्यवसाय से अलग ये स्टार्ट अप नई सोच के साथ अपने कारोबार को बढ़ाने के साथ लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
उद्योग विभाग ने बिहार के टॉप 5 स्टार्टअप की सूची जारी की है। सभी स्टार्ट अप अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
1. स्टेप इ फाई : भागलपुर में कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी। उपकरण सौर ऊर्जा एवं बैटरी से संचालित।
2. मेडिशाला : हेल्थ केयर क्षेत्र में पटना में कार्यरत
3. सत्तूज : सत्तू और उससे बने उत्पाद
4. रोडबेज : वन वे टैक्सी सर्विस
5. हनुमान : एंबुलेंस और मेडिकल सेवा
युवा उद्यमी सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने के लिए startup.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिहार स्टार्ट-अप पॉलिसी 2022 के तहत सीड फंड के रूप में दस साल के लिए दस लाख राशि बिना ब्याज के मिलेगी। स्टार्ट-अप के मार्गदर्शन के लिए पॉलिसी में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।