मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर में कॉसमस लाइफ स्टाइल की यूनिट का उद्घाटन

Cosmus Lifestyle Pvt Ltd : मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में कॉसमस लाइफ स्टाइल की नई यूनिट का शुभारंभ  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बैग निर्माण से जुड़ी यह यूनिट कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता के बैग और सहायक उपकरणों का निर्माण कर रही है। 

कॉसमस लाइफ स्टाइल में लगभग 1200 लोग काम कर रहे हैं। इनमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस यूनिट को बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति 2022 के तहत पांच एकड़ जमीन मिली है। निर्माण लागत 37 करोड़ रुपये है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण कार्यों को देखा और कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे सभी लोगों का उत्साहवर्द्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक इकाई लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति में निवेशकों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इस तरह की औद्योगिक इकाई लगने से समीप के लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। 

इस मौके पर कॉसमस लाइफ स्टाइल के सिद्दीकी, डिप्टी सीएम सह मुजफ्फरपुर जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कई जनप्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और निदेशक मुकुल गुप्ता मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें