मुख्य समाचार

बिहार आइडिया फेस्टिवल का शुभारंभ, उद्योग मंत्री ने लांच किया पोर्टल

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार आइडिया फेस्टिवल का शुभारंभ किया। यह फेस्टिवल उद्योग विभाग, योर स्टोरी मीडिया और जीविका के सहयोग से शुरू किया गया है। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा, छात्र, स्वयं सहायता समूह, कारीगर एवं किसानों से दस हजार से अधिक उद्यमशील विचारों को खोजना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग का लक्ष्य राज्य के उभरते उद्यमियों की पहचान, बाजार संपर्क और वित्तपोषण के अवसर सृजित करना है।

बिहार आइडिया फेस्टिवल के पोर्टल को भी उद्योग मंत्री ने लांच किया। यह पोर्टल नए इनोवेटर, उद्यमी, छात्र और स्टार्टअप्स के लिए उपयोगी है। इस पोर्टल पर वे बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 के तहत अपने विचारों को रख सकते हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम को 24 जुलाई से सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में पटना में दो दिवसीय मेगा इवेंट होगा। विजेताओं को बिहार स्टार्टअप नीति के तहत 10 लाख रुपये की सीड फंडिंग, ट्रॉफी और अन्य प्रोत्साहनों से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और योर स्टोरी मीडिया की सीईओ श्रद्धा शर्मा ने भी  संबोधित किया। 
 


संबंधित खबरें