मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के 30 प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई। इनमें उद्योग विभाग के 7 प्रस्ताव हैं।
1. गयाजी जिले के गुरारू औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावती टेक्सटाइल मिल्स को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस।
2. पटना जिला के बख्तियारपुर में 500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, 2 अरब 19 करोड़ राशि स्वीकृत।
3. बेगूूसराय जिले में 991 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, 3 अरब 51 करोड़ राशि मंजूर।
4. सिवान जिले के मैरवा में 167 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 1 अरब 13 करोड़ राशि स्वीकृत।

5. 88 करोड़ राशि से सहरसा जिले के वनगांव में 420 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा।
6. मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा में 272 एकड़ और उदाकिशनगंज में 276 एकड़ जमीन का अधिग्रहण। इसके लिए 41.26 करोड़ राशि मंजूर।
7. अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत गयाजी के डोभी में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर (आईएमसी) बन रहा है। आईएमसी के विस्तार के लिए 1300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके लिए चार अरब 16 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है।
सभी जमीन का अधिग्रहण आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (आईडीए) के माध्यम से होगा।