डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाले सभी तरह के सामान की बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। निलंबन से 100 अमेरिकी डॉलर तक मूल्य के पत्र, दस्तावेज और उपहार वस्तुओं को मुक्त रखा गया है।
संचार मंत्रालय का कहना है कि जिन ग्राहकों ने पहले सामान की बुकिंग कर ली है। वे डाक शुल्क वापसी की मांग कर सकते हैं। डाक विभाग ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

संचार मंत्रालय ने अमेरिकी प्रशासन के 30 जुलाई 2025 को जारी एक कार्यकारी आदेश पर संज्ञान लिया है। इसके तहत 800 अमेरिकी डॉलर तक मूल्य के सामान पर शुल्क मुक्त न्यूनतम छूट 29 अगस्त 2025 से वापस ली जाएगी। हालांकि 100 अमेरिकी डॉलर तक मूल्य की उपहार वस्तुएं शुल्क से मुक्त रहेंगी।
इस कारण अमेरिका जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय डाक सामान देश विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) टैरिफ ढांचे के अनुसार सीमा शुल्क के अधीन होंगी।