पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देंगे। बिहार के जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है। ऐसे परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी मिलेगी।
हमारी सरकार बनने पर 20 दिनों के अंदर एक विशेष नौकरी-रोजगार अधिनियम बनेगा। 20 महीने में हर परिवार में सरकारी नौकरी पहुंचाने का काम करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि बिहार अब देश-दुनिया में बदलाव का वाहक बनेगा। सामाजिक न्याय के बाद बिहार अब आर्थिक न्याय का गवाह बनेगा। बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा।
सरकार बनने पर जीत का जश्न बिहार में फैक्ट्री, एजुकेशनल सिटी, आईटी पार्क और एसईजेड लगाकर, कृषि एवं डेयरी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर मनाया जाएगा।