मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर और जांच 21 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 23 अक्टूबर है। 

दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है। इस चरण में राज्य के 20 जिलों के अंतर्गत 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। 

इन जिलों में होगा मतदान : भागलपुर जिला (भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती (एससी), गोपालपुर, बिहपुर विधानसभा क्षेत्र), बांका जिला (बांका, अमरपुर, कटोरिया (एसटी), बेलहर, धोरैया (एससी)। 

जमुई, गयाजी, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार।
 


संबंधित खबरें