मुख्य समाचार

नर्मदेश्वर लाल ने कृषि विभाग का कार्यभार संभाला

प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने बुधवार को कृषि विभाग का कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान प्रधान सचिव पंकज कुमार भी मौजूद रहेे। 

योगदान के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से विभागीय गतिविधि और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ नए साल में किसानों के हित एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विशेष सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव, बिहार राज्य बीज निगम के एमडी स्पर्श गुप्ता, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें