मुख्य समाचार

बिहार के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे राज्यपाल

राज्यपाल सैयद अता हसनैन लोक भवन में बिहार के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास पर चर्चा होगी। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल ने यह आश्वासन दिया। 

राज्यपाल ने बीआईए के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विषयों में राज्य के उद्यमियों को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। बीआईए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामलाल खेतान, महासचिव अमरनाथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी एवं सदस्य सुशील बजाज शामिल थे।
 


संबंधित खबरें