उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 4 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक स्थल भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।1917 के चंपारण सत्याग्रह के दौरान यह आश्रम आंदोलन का प्रमुख केंद्र था।