मुख्य समाचार

Bihar : वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को तीन माह का विस्तार

उद्योग, होटल एवं रेस्टोरेंट में वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को तीन माह का विस्तार मिला है। पहले उपयोग की तारीख 12 अप्रैल तक थी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति में परेशानी को देखते हुए 12 मार्च 2026 को एक एडवाइजरी जारी की थी। इसके तहत उद्योग, होटल एवं रेस्टोरेंट को पर्यावरणीय मानदंडों का पालन करते हुए पीएनजी एवं एलपीजी की जगह बायोमास और आरडीएफ पेलेट्स जैसे वैकल्पिक ईंधन की अनुमति एक माह यानी 12 अप्रैल तक दी थी। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने समय विस्तार के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि चैंबर ने 4 अप्रैल को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को पत्र लिखकर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को तीन माह बढ़ाने का अनुरोध किया था। 
 


संबंधित खबरें