मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी।
उनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।