मुख्य समाचार

बिहार सरकार ने 11 मेगा और 38 फूड पार्क बनाने का लिया निर्णय

बिहार उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई बुलंदियों को हासिल करे। इसके लिए राज्य सरकार ने 11 मेगा पार्क और सभी जिलों में फूड पार्क बनाने का निर्णय लिया है। 

उद्योग विभाग के साथ बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि औद्योगिक विकास से ही बिहार की तस्वीर बदलेगी। बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक राज्य के रूप में विकसित करें। राज्य में संसाधन की कमी नहीं है। 

निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए अनुकूल माहौल देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य सचिव एवं उद्योग सचिव को निर्देश दिया कि बिहार के उद्योगपति, औद्योगिक संगठन एवं उद्यमियों के सुझावों पर भी गौर करें। 

औद्योगिक विकास के लिए जमीन जरूरी है। इसके लिए 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक होना चाहिए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर इस प्रक्रिया को तेज करें।

मुख्यमंत्री ने बिहार को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करने की प्रक्रियाओं को अधिक सरल बनाने पर जोर दिया। ग्रामीण स्तर पर भी उद्यमिता को बढ़ावा मिले। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करें। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और फार्मा क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। 

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी अपनी बात रखी। उद्योग सह गृह सचिव कुंदन कुमार ने प्रेजेंटेशन के जरिए विभाग की वर्तमान और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। 
 


संबंधित खबरें