बिहार विधान परिषद 2026 की 8 सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 4-4 सीटों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर 2026 को हुआ था। 27 अक्टूबर से जारी मतों की गिनती 28 अक्टूबर को पूरी हो गयी।
चुनाव परिणाम में एनडीए को 4 (बीजेपी 3, जदयू 1), आरजेडी और जनसुराज को 1-1 सीट मिली है। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
Bihar MLC Election 2026 के विजयी उम्मीदवार :
पटना : नीरज कुमार (स्नातक) जदयू, डॉ संजीव कुमार (शिक्षक) आरजेडी
दरभंगा : सर्वेश कुमार (स्नातक) बीजेपी, सुरेश प्रसाद राय (शिक्षक) जन सुराज
तिरहुत : बंशीधर ब्रजवासी (स्नातक) निर्दलीय, नरेंद्र प्रसाद सिंह (शिक्षक) बीजेपी
कोसी : एनके यादव (स्नातक) बीजेपी
सारण : राहुल राज (शिक्षक) निर्दलीय

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव नतीजे में फेरबदल नहीं हुआ है। इस बार के विजयी चारों प्रत्याशी पहले से अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सभी पुराने एमएलसी चुनाव हार गए। हारने वालों में नवल किशोर यादव (पटना), डाॅ मदन मोहन झा (दरभंगा), संजय सिंह (तिरहुत) एवं अफाक अहमद (सारण) हैं।
चुनाव में चर्चित पटना स्नातक सीट से विजयी जदयू के नीरज कुमार को 19930 वोट मिले। आरजेडी के दिलीप कुमार ने 15275 और जनसुराज के अनुज सिंह ने 11278 मत हासिल किया।
पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ संजीव कुमार को 4487, बीजेपी के नवल किशोर यादव को 3430 और जनुसराज की दिव्या ज्योति को 1571 वोट मिले।