देव प्रकाश सिंह और बासु सर्राफ (बासुदेव प्रसाद) बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA ) में उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सामान्य श्रेणी के दो पदों के लिए हुए चुनाव में तीन प्रत्याशी थे। बासु सर्राफ को 247 मत, देव प्रकाश सिंह को 237 और सच्चिदानंद सिंह को 46 मत मिले।
BIA की परंपरा के अनुसार राम लाल खेतान वर्ष 2026-27 के लिए भी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। मनीष कुमार महासचिव और आलोक पोद्दार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष (प्रमंडल श्रेणी) के पद पर हेमंत राज निर्वाचित हुए।
BIA की 82वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 5 पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी परिषद के 29 सदस्यों का चुनाव हुआ। उपाध्यक्ष (सामान्य श्रेणी) के 2 पदों को छोड़ कर सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। 29 सदस्यों में सामान्य श्रेणी से 21 और प्रमंडल से 8 सदस्य हैं।