मुख्य समाचार

बिहार में 10 चीनी मिलें चालू, 5 शीघ्र शुरू होंगी 

बिहार सरकार नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों के पुनरुद्धार से राज्य में चीनी उद्योग को सशक्त बनाएगी। अब तक राज्य में 10 चीनी मिलें लग गई हैं। 5 शीघ्र शुरू होंगी। गन्ना विकास रथ 2026 के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि, गन्ना उत्पादन में वृद्धि और चीनी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार संकल्प के साथ शुरू यह अभियान किसानों तक आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गन्ने की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गन्ना विकास रथ राज्य में गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग के विकास को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग सचिव धर्मेन्द्र सिंह एवं कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेे।
 


संबंधित खबरें