बिहार में 2.25 लाख करोड़ के नये निवेश प्रस्तावों का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य में Ease of Doing Business को और बेहतर बनाया जा रहा है।
निवेश संबंधी प्रस्तावों को 30 दिनों में स्वीकृति देने की व्यवस्था हो रही है। यदि निर्धारित अवधि में स्वीकृति नहीं मिलती है, तो 31वें दिन उसे स्वतः स्वीकृत (Deemed Approval) मान लिया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य उद्यमियों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से मुक्त कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। जनता ही मालिक है। सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि वे बिहार पर विश्वास करें, उद्योग को बढ़ाएं और बिहार की प्रगति में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री पटना के होटल मौर्य में उद्यमियों से संवाद एवं एमओयू एक्सचेंज समारोह को संबोधित कर रहे थे। आयोजन उद्योग एवं ऊर्जा विभाग ने संयुक्त रूप से किया था। इस मौके पर विभिन्न कंपनियों के साथ 2.25 लाख करोड़ निवेश का एमओयू हुआ।
एमओयू में शामिल कंपनियां :
अडानी हाइड्रो एनर्जी 7 - 9900 करोड़ रुपये
अडानी हाइड्रो एनर्जी 15 - 9900 करोड़
टोरेंट एनर्जी स्टोरेज - 7684.94 करोड़
ग्रीनको एनर्जी - 5400 करोड़
एनटीपीसी लिमिटेड - 70,000 करोड़
न्यूक्लियर पावर - 70,000 करोड़
फेडरेशन ऑफ एविएशन - 12,500 करोड़
सीटीआरएलएस - 10,000 करोड़

रेनवियन (रामकी ग्रुप) - 10,000 करोड़
एसएईएल इंडस्ट्रीज - 4000 करोड़
सीपीए लिमिटेड - 3500 करोड़
रश्मि मेटलर्जिकल - 3000 करोड़
राणा होल्डिंग - 3000 करोड़
बगमेनिया सेमीकॉन - 2000 करोड़
किविसा ऑर्गेनिक्स - 1200 करोड़
राज्य की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज 11,000 मेगावाट बिजली के लिए समझौता हुआ।
सीएम सम्राट चौधरी ने निवेशकों से कहा कि वर्ष 2047 में देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा लक्ष्य समृद्ध बिहार का निर्माण करना है। प्राचीन काल में भी बिहार ने भारत को स्वर्ण युग दिया है। आज जरूरत है कि हम अपनी ऐतिहासिक विरासत, प्रतिभा और संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की नई इबारत लिखें।

कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े लोग, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सचिव अजय यादव, उद्योग सचिव कुंदन कुमार, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।