मुख्य समाचार

बेतिया जिले से 19.39 किलो हाथी दांत जब्त,4 गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले से 19.39 किलोग्राम हाथी दांत बरामद हुए हैं। नेपाल सीमा के पास अवैध व्यापार में शामिल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की है। 

भारतीय कानून के अंतर्गत हाथी दांत के व्यापार पर रोक है। इसकी अवैध तस्करी हाथियों के संरक्षण और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है। 

खुफिया जानकारी के आधार पर DRI के अधिकारियों ने बिहार पुलिस के साथ समन्वय करते हुए 2 दोपहिया वाहनों पर सवार चार लोगों को रोका। तस्करों के भागने की कोशिश विफल रही। एक बैग से 19.39 किलोग्राम हाथी दांत बरामद हुए।


संबंधित खबरें