मुख्य समाचार

एयर इंडिया के सीवीओ पर गड़बड़ी के आरोप , फंड रिकवरी का आदेश

नई दिल्ली/एजेंसी। एयर इंडिया की चीफ विजिलेंस आॅफिसर (सीवीओ) शोभा अहोतकर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन पर होटल में रहने और एयर इंडिया के फंड से विभिन्न जगहों की यात्रा करने का आरोप है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने फंड रिकवरी के आदेश दिए हैं। 1990 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस आॅफिसर अहोतकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 2015 से एयर इंडिया के साथ हैं। 2016 में उनके खिलाफ कई रिपोर्ट आई, जिनमें कहा गया था कि उन्हें वैसे भुगतान प्राप्त हो रहे थे जिनकी लिए वह अधिकृत नहीं थीं। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने बिना उचित कारण बताए 31 बार दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरी । 5 मार्च 2016 को विभाग ने एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी को एक पत्र जारी कर अहोतकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पत्र में उन 31 यात्राओं के जांच के भी आदेश दिए गए थे।
 


संबंधित खबरें