पटना/13.08.17। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही कंपनियों का डिस्काउंट ऑफर शुरू हो गया है। एफबीबी रेडिमेड कपड़ों पर फ्लैट 50 फीसदी की छूट दे रही है। ऑफर 16 अगस्त तक है। वी मार्ट में ऑफर 11 अगस्त से 16 अगस्त तक है। कंपनी रेडिमेड कपड़ों व होममार्ट पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही है।
वी 2 का ऑफर इससे अलग है। कंपनी 2999 या अधिक की खरीद पर 799 रुपये का ट्रेवल बैग, 3999 या अधिक की खरीद पर 4499 का ब्रैंडेड सूट एवं 4999 या अधिक की खरीद पर 5000 रुपये का ब्रैंडेड मोबाइल फोन मुफ्त में दे रही है। बाजार इंडिया का ऑफर 15 अगस्त तक है। सभी रेडिमेड गारमेंट पर बाय वन गेट वन ऑफर है। चुन्नी लाल मेगा मार्ट में भी एक खरीदें एक पाएं मुफ्त स्कीम है।
बिग बाजार में महाबचत ऑफर 12 अगस्त से 16 अगस्त तक है। कंपनी 2000, 4000 और 6000 की खरीद पर फ्यूचर पे वाॅलेट में क्रमशः 500, 1000, 1500 कैश पाएं स्कीम दे रही है। साथ ही एचडीएफसी कार्ड से 3500 या अधिक की खरीद पर सात फीसदी छूट भी है। विशाल मेगा मार्ट में ऑफर 15 अगस्त तक है। रेडिमेड कपड़ों पर एक खरीदें एक पाएं मुफ्त स्कीम है। जबकि घरेलू सामान पर छूट के अलावा पांच हजार या अधिक की खरीद पर पांच किलो चीनी और 7500 या अधिक की खरीद पर विमल सूट मुफ्त में है।