पटना। तनिष्क आकर्षक डिजाइन व शुद्धता की बदौलत ज्वैलरी बाजार में अपनी पहचान बना चुका है। आज बिहार में कंपनी के छह शोरूम हैं। तनिष्क के पटना में तीन, मुजफ्फरपुर, गया व भागलपुर में शोरूम हैं। बिहार के ज्वैलरी बाजार में कंपनी का 15 फीसदी शेयर है।
फ्रेजर रोड तनिष्क के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल बताते हैं कि तनिष्क टाटा ग्रुप का है और विश्वास ही कंपनी की सबसे बड़ी पहचान है। आज देश में तनिष्क के 221 शोरूम हैं। इस कारण आप किसी भी शोरूम से ज्वैलरी की एक्सचेंज या सेल कर सकते हैं। कंपनी की एक डिजाइन टीम है, जो गहनों को आकर्षक लूक देती है। इसी वजह से कई फिल्मों में हीरोइन ने तनिष्क के गहनों को पहना है। मेकिंग चार्ज उसकी डिजाइन पर निर्भर है।
ग्राहकों के लिए कंपनी समय-समय पर आकर्षक आॅफर भी लाती है। प्रबंधक उमेश का कहना है कि फिलहाल हीरे के आभूषण की खरीद पर 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है। योजना तीन सितंबर तक चलेगी। 30 हजार तक की खरीदारी पर पांच प्रतिशत, 30 से 60 हजार पर 7.5 प्रतिशत, साठ हजार से एक लाख पर 10 प्रतिशत, एक से दो लाख पर 15 प्रतिशत, दो से पांच लाख पर 20 प्रतिशत, पांच से 15 लाख पर 25 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक पर 30 फीसदी छूट दी जा रही है।