मुख्य समाचार

फ्लाइट में देरी पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली/एजेंसी। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने कर्मचारियों को किसी भी तरह की खामी के लिए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट की समय पर रवानगी सुनिश्चित नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बंसल ने बताया कि हम अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रतिबद्ध तरीके से काम करेंगे। जो लोग ठीक से काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बंसल ने जोर देते हुए कहा कि ग्राउंड हैंडलिंग, क्रू, इन फ्लाइट, इंजीनियरिंग जांच, भोजन की आपूर्ति और अन्य चीजों के बारे में जैसी भी कार्रवाई की जरूरत होगी। वह की जाएगी। इस बारे में संबंधित लोगों को संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के पास कई अच्छे टाइम स्लॉट हैं। यदि उड़ानों की रवानगी समय पर नहीं होती है, तो ये स्लॉट बेकार हो जाएंगे। आंकड़ों के अनुसार जुलाई में चार महानगर के हवाई अड्डों से एयर इंडिया का ओटीपी 65.5 प्रतिशत रहा। यह कई घरेलू विमानन कंपनियों की तुलना में काफी कम है।
 


संबंधित खबरें