मुख्य समाचार

भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाएगी मारुति सुजुकी

अहमदाबाद/एजेंसी। कार कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करने जा रही है। कंपनी की योजना गुजरात के प्लांट में इलेक्ट्रिक कार बनाने की है। जापान की कंपनी ने इससे पहले स्विफ्ट का एक इलेक्ट्रिक वर्जन 2010 में पेश किया था। हालांकि यह कार मार्केट में नहीं आई। सुजुकी के चेयरमैन ओसामू सुजुकी ने गुजरात में पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजों आबे की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में कहा कि हम पिछले 35 सालों से मेक इन इंडिया में योगदान कर रहे हैं। कंपनी गुजरात के हंसलपुर में एक नई फैक्ट्री लगाने जा रही है, जिस पर 3800 करोड़ राशि खर्च होगी। इस तरह गुजरात में कंपनी की यह तीसरी इकाई होगी। 
सुजुकी लिथियम आयन बैट्री की एक फैक्ट्री भी लगाने जा रही है। माना जा रहा है कि बैट्री का उपयोग कंपनी की बनने वाली इलेक्ट्रिक कारों में होगा। सुजुकी के अलावा टाटा मोटर्स, ह्यूंदै जैसी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कार के निर्माण पर काम कर रहीं हैं।
 


संबंधित खबरें