मुख्य समाचार

पतंजलि अब टेक्सटाइल इंडस्ट्री में उतरने को तैयार 

अलवर/एजेंसी । जल्द ही बाजार में पतंजलि के कपड़े मिलेंगे। पतंजलि आयुर्वेद और हर्बल प्रॉडक्ट्स के सफल होने के बाद बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड अब कपड़ा उद्योग में उतरने को तैयार है। अलवर में पतंजलि ग्रामाद्योग का उद्घाटन करते हुए रामदेव ने कहा कि पतंजलि जल्द ही कपड़े और टैक्सटाइल मार्केट में कदम रखेगी और विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। पतंजलि अंडरवियर से लेकर पारंपरिक कपड़े और स्पोर्ट्सवियर भी बनाएगी। हाल ही में एक सर्वे में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सीईओ और बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को देश का 8वां सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया था। इस पर बाबा रामदेव ने कहा था कि बालकृष्ण को होने वाला प्रॉफिट जरूरतमंदों के लिए है,विलासिता के लिए नहीं। 
पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि कंपनी स्वदेशी कपड़े बनाने वाली है जिसका शुरुआती लक्ष्य 5 हजार करोड़ रुपये है। इस नए वेंचर के जरिए पतंजलि अच्छी क्वालिटी के कपड़े लोगों के लिए लाना चाहती है जिसमें जींस से लेकर स्वेटर तक होगा। हालांकि कपड़ों का ब्रैंड नाम नहीं बताया गया है।
 


संबंधित खबरें