अहमदाबाद/एजेंसी। देश के लाखों दुग्ध उत्पादकों की किस्मत संवारने के बाद अब अमूल आलू उगाने वाले किसानों की किस्मत बदलेगा। अमूल अब फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की जैसे प्रॉड्क्ट्स दिवाली में उतारने जा रहा है। इन प्रॉडक्ट्स के लिए अमूल सीधे किसानों से आलू खरीदेगा। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष आर. एस. सोढ़ी ने बताया कि हम फ्रेंच फ्राइज व आलू टिक्की जैसे प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने जा रहे हैं। शुरुआत में अमूल उत्तर गुजरात के किसानों से एक लाख टन आलू खरीदेगा। उत्तर गुजरात में उगाई जाने वाली आलू की नस्ल काफी अच्छी क्वालिटी की मानी जाती है।