मुख्य समाचार

गेहूं का एमएसपी 110 व दाल का 200 रुपये बढ़ा

नई दिल्ली/एजेंसी । केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)में प्रति क्विंटल 110 रुपये का इजाफा करते हुए 1,735 रुपये कर दिया है। पिछले साल यह 1,625 रुपये प्रति क्विंटल था। साथ ही चना और मसूर दालों के एमएसपी में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 2017-18 के लिए रबी फसल के लिए एमएसपी की मंजूरी दी। 
न्यूनतम समर्थन मूल्य वह दर है, जिस पर सरकार किसानों से खाद्यान्न की खरीद करती है। चना और मसूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए इनके एमएसपी में 200 रुपये की वृद्धि की गई है। नई कीमत क्रमशः 4,200 और 4,150 रुपये प्रति क्विंटल होगी। मिली जानकारी के अनुसार तिलहन में रैपसीड, सरसों और सूरजमुखी के बीज के एमएसपी में अच्छी वृद्धि की गई है। कीमत में इजाफा कृषि मूल्य एवं लागत आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है।
 


संबंधित खबरें