नई दिल्ली/एजेंसी। एसबीआई ने होम और ऑटो लोन पर ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की है। अब होम लोन पर ब्याज दर 8.30 फीसदी हो गई है, जो पहले 8.35 फीसदी थी। इसी तरह एसबीआई के ऑटो लोन पर ब्याज दर 8.75 फीसदी से घटकर 8.70 फीसदी हो गई है। नई दरें एक नवंबर, 2017 से प्रभावी होंगी।
ब्याज दरों में एसबीआई की कटौती के बाद ऐसी संभावनाएं हैं कि दूसरे बैंक भी ऐसा करें। एसबीआई रिटेल बैंकिंग के एमडी पीके गुप्ता ने कहा कि इस कटौती के बाद उनका बैंक रिटेल लोन के अधिकतर ऑफर्स को सबसे कम दरों पर उपलब्ध करा रहा है।