मुख्य समाचार

होटल व एयरलाइंस की तरह रेल टिकट पर भी छूट की तैयारी 

नई दिल्ली/एजेंसी। भारतीय रेलवे भी होटल और विमान कंपनियों की तर्ज पर टिकट बुकिंग पर छूट देने की तैयारी में है। इसके तहत रेलगाड़ी की पूरी बुकिंग नहीं होने पर रेलवे विमानन कंपनियों और होटलों की तरह टिकट में छूट दे सकती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने फ्लेक्सी किराये में सुधार के संकेत देते हुए यह बात कही। गोयल की यह टिप्पणी फ्लेक्सी किराये स्कीम की समीक्षा के लिए छह सदस्यीय समिति के गठन के बाद आई।
वरिष्ठ अधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन के बाद गोयल ने कहा कि रेलवे विमान कंपनी और होटलों के डायनेमिक प्राइसिंग प्रारूप का अध्ययन कर रहा है। अभी तक हमारा ध्यान कीमत न बढ़े इस पर था, लेकिन हम इससे आगे जाना चाहते हैं । मैं ऐसी संभावना तलाश रहा हूं कि अगर रेलगाड़ी की सीट नहीं भरे, तो विमानन कंपनियों की तरह किराये में रियायत दी जा सके। गोयल ने कहा कि हम इसमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे। जैसे होटल में डायनेमिक प्राइसिंग है। उन्होंने कहा कि फ्लेक्सी फेयर का मतलब सिर्फ टिकटों की कीमतें बढ़ाना वाला क्यों समझा गया। 


संबंधित खबरें