मुख्य समाचार

रिलायंस को वर्ल्ड की टॉप 20 कंपनियों में शामिल कराने की होगी कोशिश

मुंबई/एजेंसी। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को दुनिया की टॉप 20 कंपनियों में शामिल करने को लेकर अपने विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कंपनी को क्लीन एनर्जी का लीडर बनाने की भी इच्छा जाहिर की। अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40 साल पूरे होने और समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
मुकेश अंबानी ने कहा कि मैं आज जो भी हूं केवल रिलायंस की वजह से हूं। क्या रिलायंस दुनिया की टॉप 20 कंपनियों में शामिल हो सकती है ? हम इसे कर सकते हैं और करेंगे। आने वाले दशकों में दुनिया जीवाश्म ईंधन से क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ेगी। क्या रिलायंस क्लीन एनर्जी प्रोवाइडर्स का लीडर बन सकता है? हां हम कर सकते हैं। फोब्र्स की ताजा रैंकिंग में रिलायंस दुनिया की बड़ी कंपनियों की सूची में 106 वें नंबर पर है। 
अंबानी ने कहा कि दुनिया नए पदार्थों की खोज करेगी, जो लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। जियो का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस ने भारत में नई नेतृत्वकारी स्थिति बनाई है और हम ग्राहकों के लिए समर्पित है। 
 


संबंधित खबरें