मुख्य समाचार

आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय को मंजूरी

नई दिल्ली/एजेंसी। आईडीएफसी बैंक और एनबीएफसी कंपनी कैपिटल फर्स्ट के विलय की घोषणा शनिवार को हो गयी। आईडीएफसी बैंक ने कहा कि मर्जर से डिपॉजिट और कारोबार का विस्तार होगा। विलय 1 अप्रैल, 2018 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही आईडीएफसी लिमिटेड के सीएफओ विपिन गेमानी ने इस्तीफा दे दिया।
विलय में दोनों कंपनियों का शेयर स्वैप रेशियो 139:10 है। आईडीएफसी के 139 शेयर कैपिटल फर्स्ट के 10 शेयर के बराबर होंगे। नई कंपनी का एयूएम 88,000 करोड़ रुपये का होगा। कंपनी के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन होंगे। 
 


संबंधित खबरें