आनंद/एजेंसी । अमूल शीघ्र ही बाजार में हल्दी मिक्स दूध लांच करेगा। स्वास्थ्य के लिए परंपरागत रूप से लाभदायक समझे जाने वाले हल्दीयुक्त दूध का उत्पादन भी शुरू हो चुका है, लेकिन लांचिंग की तिथि स्पष्ट नहीं है। साथ ही आयरिश ड्रिंक मॉकटेल भी पेश करने की योजना है। यह आयरलैंड के फेमस आयरिस कॉफी से प्रेरित है।
अमूल डेयरी के एमडी डॉ के रतनाम का कहना है हमारे पास दोनों प्रोडक्ट की प्रतिदिन 1.50 लाख यूनिट तैयार करने की क्षमता है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की खूबी के लिए हल्दी सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। खासकर दूध के साथ मिलकर यह कई बीमारियों से लड़ने वाली सदियों पुरानी आयुर्वेदिक दवा है। हल्दी दूध केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में प्रसिद्ध है।