मुख्य समाचार

रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए पतंजलि ने लगाई बोली

नई दिल्ली/एजेंसी । पतंजलि  ने कर्ज के बोझ से दबी कंपनी रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए 4,000-4500 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही इंदौर की रुचि सोया पर करीब 12,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके प्रमुख ब्रांड में न्यूट्रेला, महाकोष, सनरिच, रुचि स्टार और रुचि गोल्ड शामिल हैं।

जिन अन्य कंपनियों ने रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई है उनमें आईटीसी, गोदरेज एग्रोवेट, इमामी एग्रोटेक और अडाणी विल्मर शामिल हैं। पतंजलि का पहले से ही खाद्य तेल की रिफाइनिंग और पैकेजिंग के लिए रुचि सोया के साथ करार है।

पतंजलि के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी ने रुचि सोया के लिए इसलिए बोली लगाई है क्योंकि वह सोयाबीन तेल में एक प्रमुख कंपनी बनना चाहती है। साथ ही कंपनी किसानों के हित में भी काम करना चाहती है।


संबंधित खबरें